कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक लाइन चिपकने से केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग,
चालक सूझबूझ दिखाते हुए जलते टैंकर को लेकर पहुंचा ढाबे पर, ग्रामीणों ने बुझाई आग
दरा में चलते केमिकल से भरे टैंकर के ब्रेक लाइनर में अचानक आग लग गई। बाजार में भीड़ होने के कारण टैंकर को तुरंत पास के ढाबे पर ले जाया गया। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चलाकर पानी से आग बुझाने में मदद की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। टैंकर जयपुर के बगरू से उज्जैन जा रहा था। राहत की बात है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
#KotaNews #NH52 #Dara #RajasthanNews
Sangod, Kota | Oct 22, 2026