कोटा के एमबीएस अस्पताल में जेबकतरों का आतंक, दवा लेने आये बुजुर्ग की जेब काटी
दवा लेने कतार में लगे बुजुर्ग की जेब से अज्ञात व्यक्ति ने निकाले पांच सौ रुपए ओर आधार कार्ड
दवा लेने आए 60 वर्षीय बुजुर्ग के ₹500 और आधार कार्ड गायब! कोटा के एमबीएस अस्पताल में आंवली रोजड़ी निवासी भेरूलाल दवा लेने के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से 500 रुपए और आधार कार्ड निकाल लिया। पीड़ित ने अस्पताल चौकी में रिपोर्ट दी है।
Sangod, Kota | Oct 22, 2026