कोटा में प्रतिमा विसर्जन हादसे में मृतकों के परिजनों के घर पहुंच शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष ने बंधाया ढाढस
ईश्वर से दिवंगत युवाओं की आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना, प्रसाशन की व्यवस्थाओं पर जताया रोष
विज्ञान नगर क्षेत्र में माताजी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से चार युवाओं की असामयिक मृत्यु के बाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने शोकाकुल परिवारों के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दुःख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से दिवंगत युवाओं की आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस दर्दनाक हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए राखी गौतम ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब संबंधित स्थान पर प्रतिमा विसर्जन होना पहले से निर्धारित था, तो वहां गोताखोरों, सुरक्षा कर्मियों और बचाव के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए? यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए होते, तो इस तरह की दुखद घटना को रोकने में मदद मिल सकती थी। उन्होंने हादसे की जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता जताई।
राखी गौतम ने राज्य सरकार से मांग की कि हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवाओं के पीड़ित परिवारों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही, प्रदेश के सभी प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों, प्रशिक्षित बचाव दल, सुरक्षा कर्मियों और अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को इस तरह का असहनीय दुःख न झेलना पड़े।
कांग्रेस कार्यालय प्रभारी डॉ. विजय सोनी ने बताया कि इस दौरान पूर्व शहर जिला कांग्रेस महासचिव मोहन सैनी, कपिल शर्मा, पार्षद सुनीता गुर्जर, जोगेंद्र बिरवाल, राहुल पुरस्वानी, आबिद अंसारी, मंडल अध्यक्ष शहजाद खान, वार्ड अध्यक्ष तंवर जादौन सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं
Sangod, Kota | Oct 22, 2026