पोड़ैयाहाट: बाल विवाह की रोकथाम के लिए पोड़ैयाहाट प्रखंड के लाठीबाड़ी पंचायत सचिवालय में परिचर्चा आयोजित
बाल विवाह की रोकथाम को ले लाठीबाड़ी पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुखिया सिमोन मरांडी ने समय पूर्व लड़कियों के विवाह को रोकने के लिए समाज के सभी तबके के लोगों को आगे बढ़कर इस अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। मौके पर मौजूद लोगों को बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई गई।