कहरा: महिषी थाना क्षेत्र के महेसरहो गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में 1 महिला घायल, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Mar 21, 2025 महिषी थाना क्षेत्र के महेसरहो गांव वार्ड 6 में जमीन बंटवारा को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई है। जिस मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पूरव बाजार पुराना राइस मिल समीप निवासी विनोद कुमार की पत्नी नूतन कुमारी के रूप में हुई है।