कहरा: बलवाहाट थाना क्षेत्र के मदनपुर चौक के समीप बुलेट चालक ने एक छात्र को टक्कर मारकर किया घायल, सहरसा अस्पताल में हुई मौत
Kahara, Saharsa | Mar 21, 2025 बलवाहाट थाना क्षेत्र के मदनपुर चौक समीप कोचिंग पढ़ने जा रहे एक छात्रा को बुलेट चालक ने ठोकर मारकर घटनास्थल पर बुलेट छोड़कर फरार हो गया। बुलेट के ठोकर लगने से छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उस छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम गणेश राज जो कि बरसम गांव वार्ड 6 का रहने वाला है।