कहरा: पटुआहा केंद्र पर नवजात शिशु और माता की देखभाल पर 32 आशा कार्यकर्ताओं का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Kahara, Saharsa | Mar 21, 2025 शुक्रवार को सहरसा के पटुआहा स्थित केंद्र पर सौर बाजार के 32 आशा कार्यकर्ता को 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के तहत नवजात शिशु और माता की देखभाल को लेकर प्रशिक्षण शुरू किया गया।इस संबंध में प्रशिक्षक चंदन कुमार ने दिन के 2 बजे बताया कि मॉड्यूल 6 व 7 के तहत इन आशा कार्यकर्ता को नवजात शिशु व माता की देखभाल के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।