#कलयुग_में_अभी_ईमानदारी_जिंदा_है!
भरतपुर। आज के दौर में जहां लोग चंद रुपयों के लिए अपनी नीयत बदल लेते हैं, वहीं भरतपुर में ईमानदारी की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। यहां दो भाइयों ने एक महिला का खोया हुआ कीमती कुंडल लौटाकर इंसानियत का परिचय दिया है। दरअसल, पुष्पवाटिका कॉलोनी निवासी सुधा पत्नी श्यामवीर कुछ दिनों पहले गंगा मंदिर स्थित 'श्री जी ऑप्टिकल्स' पर चश्मा बनवाने गई थीं। वहां उनका करीब 3 तोले का सोने का कुंडल (कीमत लगभग 40 हजार रुपये) गलती से गिर गया था। कुंडल खोने से परेशान सुधा जब अपनी तसल्ली के लिए दोबारा दुकान पर पूछने पहुंचीं, तो दुकान के मालिक गौरव राजपूत और सौरभ राजपूत ने पूरी ईमानदारी दिखाते हुए वह कुंडल सुधा और उनके पति को सुरक्षित सौंप दिया। इस सराहनीय व्यवहार पर महिला ने दुकान मालिकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।