फर्रुखाबाद: प्राइवेट अस्पताल में गलत इंजेक्शन से बहू की मौत का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित ने तहसील दिवस में की शिकायत
थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी सत्यपाल सिंह ने फतेहगढ़ सदर तहसील समाधान दिवस में एसडीएम न्यायिक यदुवंश कुमार को शिकायती पत्र देकर अपनी पुत्रवधू की मौत के मामले में अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया। कि निजी अस्पताल में लापरवाही और गलत उपचार के कारण उनकी पुत्रवधू श्वेता सिंह की मौत हुई।