पिछोर के बाचरौन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अमित पड़ेरिया ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाकर इसका शुभारंभ किया। रविवार को बूथों पर भारी उत्साह के बीच बच्चों को दवा पिलाई गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्री रिंका लोधी ने बताया कि जो बच्चे रविवार को किन्ही कारणों से दवा पीने बूथ पर नहीं पहुंच सके है, स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा उन्हें चिन्हित कर 29 और 30 जून को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें और अभियान के दौरान बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#shivpuri