"दो बूंद जिंदगी की" जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रर श्री Arpit Verma IAS के निर्देशन में आज जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया।
पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून 2026 तक संचालित होगा, जिसके अंतर्गत जिले में जन्म से 5 वर्ष तक के 2,65,395 बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवन रक्षक दवा पिलाई जाएगी। जिले के सभी नागरिक जिनके बच्चों की उम्र 0 से 5 वर्ष है, वह अपने बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
अभियान के प्रथम दिवस जिले के विभिन्न पल्स पोलियो बूथों का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया। जिला चिकित्सालय शिवपुरी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने पोलियो बूथ का शुभारंभ किया।
जिले में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु 2,150 पल्स पोलियो बूथ, 56 ट्रांजिट बूथ तथा 40 मोबाइल दल में लगभग 4300 स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और 220 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। ट्रांजिट बूथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य प्रमुख आवागमन स्थलों पर संचालित किए जा रहे हैं, जबकि मोबाइल दल घुमंतू परिवारों, सड़क निर्माण स्थलों, क्रेशरों, ईंट-भट्टों एवं प्रवासी परिवारों के बच्चों तक पहुंचकर पोलियो की खुराक पिला रहे हैं। अभियान की सतत निगरानी जिला प्रशासन एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटरों द्वारा की जा रही है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri