लखीसराय: मेदनी चौकी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल, इलाज जारी
मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के मेदनीचौकी गांव स्थित मुख्य सड़क पर बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान मेदनीचौकी गांव निवासी शिवनंदन शर्मा के रूप में हुई है। तथा घायलों में से पंकज कुमार एवं चिंटू कुमार के रूप में की गई है। सोमवार के दोपहर 12:15 पर सदर अस्पताल लाया गया।