सादुलशहर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सादुलशहर में तिरंगा यात्रा में भाग लिया, नवीन भवन का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे सादुलशहर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देशभक्ति के नारों की गूंज के बीच हाथ में तिरंगा थामकर अंबेडकर सर्किल से अरूट चौक तक तिरंगा यात्रा में भागीदारी की।इससे पहले जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्राओं में नागरिकों का जोश और जुनून इस बात का प्रमाण है।