पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट के परसोती का अंकित ICSE बोर्ड में 99.4% लाकर बना झारखंड टॉपर, स्कूल ने किया सम्मानित
ICSE BOARD में 99.4 फीसदी लाकर पोड़ैयाहाट के परसोती का अंकित झारखंड टॉपर बन गया है। शुक्रवार को माउंट एसीसी स्कूल ने सम्मानित करते हुए उसे बधाई दिया है।ICSE BOARD में झारखंड में no वन बनने वाला अंकित संताल परगना से एक मात्र कैंडिडेट है।ICSE द्वारा जारी सूची में 99.4 फीसदी अंक लाकर अंकित ने बड़े शहरों के चकाचौंध वाली पढ़ाई का मिथक तोड़ दिया है।