गुरुवार को खलटाका नर्मदा नदी के राम घाट पर एक वृद्ध का शव मिला। मृतक की पहचान राघुराम गोपाल डालवे (66 वर्ष) खामखेड़ा चौकी के सांगवी निवासी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर खलटाका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां शव का