बलरामपुर: नगर पालिका परिषद के द्वारा रोक लगाने के बावजूद की जा रही वसूली को लेकर ई रिक्शा चालकों के बीच हुआ विवाद
नगर पालिका परिषद के द्वारा ई रिक्शा चालकों से की जारही वसूली को लेकर शुरू हुए विरोध के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने वसूली पर रोक लगा दिया। रोक लगाने के बावजूद की जा रही वसूली को लेकर ई रिक्शा चालकों के बीच संतोषी माता मंदिर तिराहे पर विवाद हो गया वसूली कर्ता ने ई रिक्शा चालक से मार पीट शुरू कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को नगर कोतवाली भेज दिया।