बलरामपुर: नगर पालिका द्वारा ई-रिक्शा चालकों से की जा रही वसूली के विरोध में आजाद समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
नगर पालिका द्वारा ई रिक्शा चालकों से की जा रही वसूली के विरोध में आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी लालजी लहरी ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया उन्होंने नगर पालिका द्वारा की जा रही वसूली पर रोक लगाने की मांग जिला अधिकारी से किया है जिला प्रभारी लालजी लहरी का कहना है कि गरीबों मजलूमों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके लिए आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी