बलरामपुर: तहसील सभागार में जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुन निस्तारण का दिया निर्देश
जिला अधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज से आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी गयी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि जिनका निस्तारण यहां संभव नहीं है पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें।