चरखी दादरी: रोडवेज कर्मियों की च. दादरी में हड़ताल, रोडवेज डिपो में कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर धरना शुरू कर की नारेबाजी
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने अपनी लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए आज हड़ताल की है। इसके लिए मोर्चा पदाधिकारियों ने चरखी दादरी डिपो पर आज अल सुबह ही धरना शुरू कर दिया है और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। जिससे सुबह के समय कई रूटों पर जाने वाली बस सेवा प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।