चरखी दादरी: बडराई में किसान कांग्रेस ने चलाया घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान, कांग्रेसी नेता रणसिंह मान ने किया संबोधित
प्रदेश के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान ने मंगलवार को बडराई गांव में किसान कांग्रेस द्वारा घर घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र में विधायक जरुर जीतते रहे हैं लेकिन सच्चाई ये है कि यहां के मतदाताओं के हाथ हार ही लगी है और इलाका विकास की दृष्टि से पिछड़ता रहा है।