चरखी दादरी जिले में सोमवार को इंद्रा कैनाल में घिकाड़ा पंप हाउस पर मिले शव की पहचान हो गई है। पानीपत जिला निवासी करीब 22 वर्षीय युवती कविता के रूप में शव की पहचान हुई है, जो बीते 10 अक्टूबर से लापता थी। मंगलवार को चरखी दादरी पुलिस ने रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।