चरखी दादरी: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर कल होगा अंतिम पूर्वाभ्यास,बाढड़ा में SDM ने व च.दादरी में DC ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर च.दादरी नई अनाज मंडी परिसर में कल अंतिम पूर्वाभ्यास होगा,जिसमें उपायुक्त मनदीप कौर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने मंगलवार को स्वयं मौके पर जाकर जायजा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।वही बाढ़ड़ा में SDM ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।