चरखी दादरी: वेतनविसंगतियों को लेकर च.दादरी लघुसचिवालय परिसर में पटवारी एवं कानूनगों का धरना रहा जारी,सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
वेतन विसंगतियों को लेकर बीते तीन जनवरी से हड़ताल पर बैठे पटवारी व कानूनगो ने अपनी हड़ताल 25 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। उसी कड़ी में चरखी दादरी लघु सचिवालय परिसर में मंगलवार को भी धरना जारी रहा। इस दौरान धरनारत लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं अपने कार्य करवाने के लिए लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।