शाजापुर: वृद्ध जन सेवा निकेतन का 11वां स्थापना दिवस मनाया, अखिल भारतीय बलाई महासभा ने वृद्धों को किया सम्मानित
अखिल भारतीय बलाई महासभा जिला शाखा शाजापुर द्वारा बापू की कुटिया के पास वृद्धजन सेवा निकेतन लालघाटी शाजापुर में वृद्धजनों का पुष्प माला से स्वागत एवं वाकर भेंट कर, जिला कार्यकारिणी के नवीन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर समारोह पूर्वक स्थापना दिवस मनाया गया । कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारियों , समाज के युवा एवं वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थित रही।