शाजापुर: शाजापुर के स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता, मक्सी और शाजापुर क्षेत्र के स्कूलों के खिलाड़ियों ने लिया भाग
शाजापुर के स्टेडियम ग्राउंड में 14 वर्ष बालक समूह की शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मक्सी और शाजापुर क्षेत्र के स्कूल के खिलाड़ियों ने भागीदारी की क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता आयोजन में मनोज आर्य, शुभम विश्वकर्मा, वसीम खान, नकुल वर्मा आदि की मुख्य भूमिका रही।