शाजापुर: मालगाड़ी का पहिया हुआ जाम, कालीसिंध का रेलवे फाटक एक घंटे तक रहा बंद, लोग हुए परेशान
उज्जैन -भोपाल रेलखंड पर स्थित कालीसिंध का रेलवे फाटक एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। जिसके कारण फाटक के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल भोपाल से उज्जैन की ओर जा रही मालगाड़ी के एक डिब्बे का पहिया जाम हो गया। जिससे धुंआ निकलने लगा जैसे ही इस बात की जानकारी मालगाड़ी के स्टाफ को लगी तो राहत की कवायद शुरू की गई।