शाजापुर: जिला अस्पताल के फीमेल वार्ड में बेड की कमी के कारण एक बेड पर दो-दो महिला मरीजों का हो रहा उपचार
जिला अस्पताल के फीमेल वार्ड में एक पलंग पर दो महिला मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। फीमेल वार्ड में पलंग कम होने से यह स्थिति बन रही है। ज्यादा महिला मरीज के आने पर उन्हें नीचे जमीन पर ही उपचार दिया जाता है। मरीजों के साथ साथ उनके परिजन भी परेशान हो रहे हैं।