शाजापुर: मक्सी में एक घर में चोरी, बदमाश सोने के आभूषण और नकदी चुरा ले गए
मक्सी में एबी रोड पर सिंचाई कालोनी के पास बने जैन तोल कांटे पर चित्रांश महेश जैन के घर में चोरी की वारदात हुई है। घर के पीछे की दीवार की ओर लगी खिड़की की ग्रील कटर से काट कर चोर घर के अंदर घुसे। चोर कमरे में रखी अलमारी में से 16 हजार नगदी और हजारों रुपए कीमत के सोने के आभूषण चुरा ले गए। वारदात के समय मकान के आगे स्थित हाल में सास बहू भी मौजूद थी।