कायमगंज: बेटे को थाने में बैठाने के बाद मां की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया जाम, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
नवाबगंज के मोहल्ला नगला जोधा में 55 वर्षीय मीना देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बेटे को थाने में बैठाने और कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। जानकारी के अनुसार, नगला जोधा निवासी ज्ञान सिंह का मोहल्ले के ही जयवीर सिंह से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था।