फरीदाबाद (खबर) पड़ोसी ने गोली मारकर कर दी हत्या, अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को किया गिरफतार।
फरीदाबाद: फरीदाबाद के सेक्टर- 21C स्थित एक मल्टी स्टोरी मकान में पड़ोसी का पड़ोसी के साथ हुये विवाद में गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मोहन वासी मकान नंबर 641 द्वित्तय तल, सेक्टर-21C को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार शौर्य निवासी सेक्टर-21 C ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 नवम्बर की रात करीब 8:30 बजे उनके पड़ोसी मोहन शर्मा ने उनके फ्लोर की घंटी बजाई और उसके पिताजी परमजीत को गाड़ी हटाने के लिए नीचे बुलाया। शिकायतकर्ता भी अपने पिताजी के साथ नीचे आया। जहां पर मोहन शर्मा, उसके पिताजी के साथ झगड़ा करने लगा और विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान मोहन शर्मा ने पिस्टल निकालकर उसके पिता पर कई गोलियां चला दीं। शिकायतकर्ता पर भी आरोपित ने गोलियां चलाई, उस