फरीदाबाद (खबर) सेक्टर 21-C, मकान नंबर 641 में शुक्रवार रात (धनतेरस की रात) पार्किंग में कुत्ते को शौच (पॉटी) कराने को लेकर हुए विवाद के चलते टेक महिंद्रा कंपनी के एशिया हेड परमजीत धनखड़ (परम सिंह धनखड़) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
परमजीत धनखड़, जो सेक्टर 21-C के मकान नंबर 641 के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे और हाल ही में सिंगापुर से लौटे थे। इसी मकान के तीसरे फ्लोर पर रहने वाले पड़ोसी मोनू (मोनू उर्फ मोहन शर्मा) पर गोली चलाने का आरोप है।
दोनों पक्षों के बीच पार्किंग एरिया में कुत्ते को शौच कराने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था, जो कि कल रात हिंसक हो गया। आरोपी मोनू ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से ताबड़तोड़ कई राउंड फायर किए, जिनमें से 5 से 8 गोलियां परमजीत को लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूरजकुंड पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
#हरियाणा #फरीदाबाद #सेक्टर21सी #पार्किंगशौचविवाद #टेकमहिंद्रा गोलीकांड
Haryana Faridabad Sector21C ParkingDeficiencyDispute TechMahin
Faridabad, Faridabad | Nov 7, 2026