करछना: गौरा ग्राम सभा में पीएम आवास के लिए सुविधा शुल्क न देने पर पात्रता सूची से कटवाया गया नाम तहसील प्रशासन से की गई शिकायत
तहसील करछना क्षेत्र के गौरा गांव की प्रमिला भारतीया एवं चंद्रकाली का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता सूची में नाम आया हुआ था। आप है कि ग्राम प्रधान द्वारा आवास दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपए की मांग किया जा रहा था। जिसे पूरा न करने की दशा में ग्राम प्रधान द्वारा दोनों का पात्रता सूची से नाम कटवा दिया। मामले को लेकर तहसील प्रशासन से शिकायत किया गया है