मंडरो: तालेडीह गांव में विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या की, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के तालेडीह गांव में रविवार की सुबह 9 बजे पारिवारिक विवाद में बड़ा भाई अपने छोटे भाई को चाकू मारकर हत्या कर दिया मृतक की पत्नी 30वर्षीय हंजी सोरेन ने अपने भसुर परगना मरांडी के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस प्रशासन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहेबगंज भेज दिया गया है हत्यारा भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया