मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के रक्सी स्थान के समीप स्थित तिलकामांझी पार्क के पास से गुरुवार शाम 4 बजे स्नेक रेस्क्यूर राजेश राम ने 8 फीट लंबे अजगर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। जहां अजगर सांप को देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यूर राजेश राम को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर स्नेक रेस्क्यूर ने सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया है।