प्रखंड़ क्षेत्र के मिर्जाचौकी थाना परिसर में सोमवार सुबह करीब 11 बजे थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने 77 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए झंडोत्तोलन किया। जहां इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग व छोटे छोटे बच्चे मौजूद रहे। उधर झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद सभी लोगों व बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।