पटियाली: पटियाली के ढकपुरा गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, फायरिंग की सूचना, 11 लोग घायल
पटियाली थाना क्षेत्र के ढकपुरा गांव में रविवार दोपहर कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चलने से दो महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। फायरिंग की सूचना भी सामने आई है, हालांकि गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एसपी ओपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।