गोपालगंज: गोपालगंज विधानसभा चुनाव से पहले राजद सभी सक्रिय सदस्यों को देगी प्रशिक्षण, पार्टी कार्यालय में हुई बैठक
गोपालगंज विधानसभा चुनाव के पूर्व सभी क्रियाशील सक्रिय सदस्यों को राजद प्रशिक्षण देगी।वहीं राजद के कार्यालय पर रविवार की दोपहर 3 बजे सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की गई है। वही इस दौरान मौके पर राजद के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह सहित अन्य राजद के नेता मौजूद रहे। वही सदस्यता अभियान के तहत पूरे जिले में 4024 नए क्रियाशील सदस्यों को बनाने का कार्य चल रहा है।