गोपालगंज: गरया खाल गांव में जमीनी विवाद के चलते मारपीट, एक व्यक्ति घायल, पुलिस कर रही जांच
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गरयाखाल गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति शनिवार की दोपहर 3:00 बजे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं इस बात की सूचना जब परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई तो पुलिस सदर अस्पताल में पहुंचकर घायल व्यक्ति से घटना की जानकारी ली।