गोपालगंज: वृंदावन पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार अधेड़ की मौत, दो अन्य घायल
जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन पेट्रोल पंप के समीप दो बाईकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। वहीं घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।