चाईबासा: समाहरणालय में गुरुवार को तीन बजे जिला ग्रामीण विकास शाखा सभागार में उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग अंतर्गत 15वें वित्त आयोग की विभिन्न मदों में व्यय, पंचायतों के ऑडिट, ज्ञान केंद्र, मनरेगा एवं आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई।