ढीमरखेड़ा: मुरवारी में किसान जितेन्द्र हल्दकार के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना बनी वरदान, ट्रेक्टर से बदलेगी खेती
ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र के छोटे से गाँव मुरवारी के किसान को एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत खरीदे गए छोटे ट्रेक्टर की चाबी सौंपी गई, जिससे जल्द ही जितेन्द्र की दशा बदल जायेगी जितेन्द्र वर्षों से परंपरागत खेती कर रहे थे उन्हें अक्सर कृषि के लिए एक नये ट्रेक्टर की आवश्यकता महसूस होती थी