आबू रोड: आबूरोड गुरु कृपा कॉलोनी में घर के मुख्य गेट के भीतर युवक पर किया जानलेवा हमला, चाकूबाजी की वारदात सीसीटीवी में कैद
आबूरोड शहर थाना क्षेत्र स्थित लुनियापुरा की गुरुकृपा कॉलोनी में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना सामने आई है। देर रात एक अज्ञात युवक घर के मुख्य गेट के अंदर घुस गया और घर के बाहर मौजूद हलवाई बदाराम घांसी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बदाराम के हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया