Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
Uttarakhand
DPRODSaharsa
Previous slide
Next slide
जिला प्रशासन द्वारा सोनपुर मेला एवं हरिहर महोत्सव, सोनपुर के आयोजन में सभी विधाओं के कलाकारों को भाग लेने एवं प्रदर्शन करने हेतु ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar
| Sep 28, 2026
MORE NEWS
आदित्य को मिली भागलपुर जन सुराज संघर्ष वाहिनी की कमान, प्रदेश अध्यक्ष अनूप मैथिल ने सरकार पर साधा निशाना
Kahara, Saharsa | Sep 28, 2026
◆◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई* ◆◆ *जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज सोमवार को 72 लोगों की समस्या को सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया गया निदेश* सारण, 28 सितंबर 2026 ◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है। ◆ आज सोमवार को जनता दरबार में उपस्थित सभी 72 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी के द्वारा सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के थे। इसके अतिरिक्त विद्युत, परिवहन, नगर निगम, शिक्षा सहित सामान्य शाखा से संबंधित मामले थे , जिनका एक एक करके निष्पादन किया जा रहा है। ◆ सभी आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
Saharsa, Bihar | Sep 28, 2026
विप चुनाव: आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी ने बज्रगृह सह मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण जिलाधिकारी, एसएसपी और अन्य अधिकारी भी रहे उपस्थित छपरा 28 सितंबर 2026 सारण शिक्षक क्षेत्र के निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में प्रस्तावित बज्रगृह, मतगणना केंद्र और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उसमें ऑब्जर्वर कक्ष, आरओ कक्ष और मुख्य रिजल्ट संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष को चिन्हित किया. मतपेटिकाओं को भण्डारित करने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम की मापी कराते हुए कुल बूथ के अनुसार आने वाले मतपेटिकाओं के अनुकूल जगह का आंकलन कर निर्वाचन आयोग के एसओपी के अनुसार स्ट्रॉन्ग रूम निर्माण का निदेश दिया. उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति, उचित मात्रा में सीसीटीवी कैमरे के प्रतिस्थापन का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम में बूथ लेखन और कोष्ठक निर्माण के लिए एडहेसिव टेप और स्टिकर का ईस्तेमाल किया जाए. सीलिंग के लिए ब्रिक्स वर्क ऐसे हो कि तोड़ फोड़ की कम से कम जरूरत पड़े, ताकि भवन को नुकसान न हो. उन्होंने कहा कि यह मॉडल स्कूल है इसलिए मतगणना के बाद इसे पहले से बेहतर हालत में छोड़ा जाएगा. आरओ श्री कुमार ने मतगणना के लिए विद्यालय के हॉल को पर्याप्त बताते हुए निदेश दिया कि अधिकारी मतगणना कर्मी और मतगणना अभिकर्ता के लिए पृथक प्रवेश की व्यवस्था की जाए. भवन, वाशरूम, पानी आदि की जो कमियां हैं उसे इस प्रकार पूरा करें कि बाद में विद्यालय के काम आए. कमिश्नर ने रिसीविंग काउन्टर बनाने का स्थल निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रति जिला के अनुसार अलग अलग काउन्टर बनाए जाएं. साथ ही माइक्रो ऑब्जर्वर और हेल्प डेस्क का काउन्टर अलग रखा जाए. कैंपस में मैदान के समतल करने और आवश्यकता पड़ने पर मिट्टी भराई का कार्य प्रारंभ करने का निदेश दिया. उन्होंने आवश्यकता अनुसार ड्राॅप-गेट, बैरेगेटिंग आदि करने का निदेश देते हुए रिसीविंग और काउंटिंग के दिन के लिए ट्रैफिक प्लान बनाने का आदेश दिया. साथ ही पोलिंग पार्टी के वाहन की पार्किंग की व्यवस्था अलग करने का निदेश दिया. साथ ही निर्वाचन क्षेत्र के पांचों जिला के जिलाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी के लिए भी बैठने और कार्य करने के लिए जगह चिन्हित करने को कहा. उन्होंने निर्बाध बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने सुरक्षा बल के ठहरने के स्थल, मीडिया सेंटर के लिए चिन्हित स्थल, पे ऐंड यूज फूड जोन, हेल्प डेस्क बनाने के निदेश दिए. कैंपस की नियमित सफाई करने के साथ ही सीसीटीवी के मानीटरिंग स्थल, राजनैतिक दलों के निरीक्षण और ठहरने के स्थल को चिन्हित करते हुए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निदेश दिया. उन्होंने स्पॉट डायरेक्शन साइनेज लगाने के साथ ही डूज एंड डांट्स की फ्लैक्सी, रिसीविंग के समय कर्मियों की मदद के लिए काउंटर के समीप चेक लिस्ट का बोर्ड आदि लगाने को कहा. आयुक्त श्री कुमार ने सभी तैयारियों को समय सीमा के अंदर पूर्ण कर लिए जाने की सख्त हिदायत दी. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, एसएसपी रोशन कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, अवर निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, भवन प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता अरबाज अहमद, जेई जुल्फेकार अली, सहायक भोला खैरवार आदि उपस्थित थे.
Saharsa, Bihar | Sep 28, 2026
जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश छपरा, 28 सितंबर 2026। जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों, शिकायतों एवं अनुपालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत सीडब्लूजेसी तथा एमजेसी से संबंधित मामलों की समीक्षा से हुई। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद विभिन्न पत्रों एवं प्राप्त निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में सीएम डैशबोर्ड से प्राप्त शिकायतों एवं उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। नकारात्मक समाचारों के संदर्भ में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा समय पर रिस्पांस नहीं दिए जाने की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने ऐसे मामलों में त्वरित तथ्यात्मक प्रतिवेदन एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में प्राप्त मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। बायोमैट्रिक अटेंडेंस की समीक्षा के दौरान आदतन अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध पहले लीव डिडक्ट की कार्रवाई तथा उसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी एसडीओ एवं एसडीपीओ को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित प्रमुख भू-विवादों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने गंभीर एवं संवेदनशील भू-विवादों को चिह्नित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। विभिन्न सेवाओं एवं आवेदनों से संबंधित एक्सपायर एप्लीकेशन की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में आवेदन एक्सपायर नहीं होना चाहिए। संबंधित पदाधिकारी आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। बैठक में नीलाम पत्र वादों की स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को इनके नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को समयबद्ध एवं प्रभावी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
Saharsa, Bihar | Sep 28, 2026
◆◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई* ◆◆ *जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज सोमवार को 72 लोगों की समस्या को सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया गया निदेश* सारण, 28 सितंबर 2026 ◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है। ◆ आज सोमवार को जनता दरबार में उपस्थित सभी 72 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी के द्वारा सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के थे। इसके अतिरिक्त विद्युत, परिवहन, नगर निगम, शिक्षा सहित सामान्य शाखा से संबंधित मामले थे , जिनका एक एक करके निष्पादन किया जा रहा है। ◆ सभी आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
Saharsa, Bihar | Sep 28, 2026
पेपरलेस रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश स्कोर की बैठक में सभी अवर निबंधन पदाधिकारियों को डीएम ने दिए निर्देश छपरा 28 सितंबर 2026 जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को स्कोर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अवर निबंधन पदाधिकारियों के साथ निबंधन से संबंधित कार्यों एवं पेपरलेस रजिस्ट्रेशन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पेपरलेस रजिस्ट्रेशन के संबंध में आम लोगों को अधिक से अधिक जानकारी दी जाए तथा उन्हें इसकी प्रक्रिया एवं लाभ के बारे में समझाया जाए। उन्होंने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्रेशन से लोगों को कम कागजात एवं कम समय में रजिस्ट्री की सुविधा मिल रही है। अतः इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने पेपरलेस रजिस्ट्रेशन लागू होने से पूर्व की स्थिति तथा वर्तमान में हो रहे रजिस्ट्रेशन की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए सभी निबंधन कार्यालयों को पेपरलेस रजिस्ट्रेशन की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके लिए प्रत्येक कार्यालय स्तर पर प्रभावी जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई। निबंधन कर्मियों के प्रशिक्षण, हेल्प डेस्क सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशों के अनुपालन का प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। निबंधन कार्यालयों को प्रोफेशनल लुक देने की पहल जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी निबंधन कार्यालयों को बेहतर एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्यों का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश भवन निर्माण विभाग को दिया। कार्यालयों में आने वाले लोगों को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। भ्रामक सूचना एवं अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पेपरलेस रजिस्ट्रेशन अथवा निबंधन प्रक्रिया के संबंध में गलत सूचना अथवा अफवाह फैलाकर आम लोगों को भ्रमित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि गलत एवं भ्रामक सूचना के कारण आम लोगों को नुकसान होने के साथ-साथ सरकार को राजस्व की क्षति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाते हुए लोगों तक निबंधन प्रक्रिया से संबंधित सही एवं प्रमाणिक जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
Saharsa, Bihar | Sep 28, 2026
वीडियो देख आपका मन विचलित हो जाएगा, नेपाल के बगलुंग में म्यूनिसपैलटी की बिल्डिंग पल भर में नदी में धराशायी हो गया।
Kahara, Saharsa | Sep 28, 2026
आग ने मचाई तबाही, एक फर्नीचर दुकान में लगी भयंकर आग, नहीं बच सका एक भी सामान, लाखो का नुकसान बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के तेलियाहाट बाजार से सटे मकदमपुर गॉव का है…
Kahara, Saharsa | Sep 28, 2026