जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
छपरा, 28 सितंबर 2026। जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों, शिकायतों एवं अनुपालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक की शुरुआत सीडब्लूजेसी तथा एमजेसी से संबंधित मामलों की समीक्षा से हुई। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके बाद विभिन्न पत्रों एवं प्राप्त निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में सीएम डैशबोर्ड से प्राप्त शिकायतों एवं उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
नकारात्मक समाचारों के संदर्भ में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा समय पर रिस्पांस नहीं दिए जाने की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने ऐसे मामलों में त्वरित तथ्यात्मक प्रतिवेदन एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में प्राप्त मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
बायोमैट्रिक अटेंडेंस की समीक्षा के दौरान आदतन अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध पहले लीव डिडक्ट की कार्रवाई तथा उसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सभी एसडीओ एवं एसडीपीओ को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित प्रमुख भू-विवादों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने गंभीर एवं संवेदनशील भू-विवादों को चिह्नित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
विभिन्न सेवाओं एवं आवेदनों से संबंधित एक्सपायर एप्लीकेशन की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में आवेदन एक्सपायर नहीं होना चाहिए। संबंधित पदाधिकारी आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन की सतत निगरानी सुनिश्चित करें।
बैठक में नीलाम पत्र वादों की स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को इनके नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को समयबद्ध एवं प्रभावी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
2 views | Saharsa, Bihar | Sep 28, 2026