कानपुर में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर बड़ा हमला! बोले- जेल में बंद माफिया इंतजार कर रहे हैं कि भैया आएंगे तो बाहर निकलकर फिर अत्याचार करेंगे।
कानपुर में बुधवार को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए। उन्होंने करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलकर यात्रा में हिस्सा लिया और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
इस दौरान ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जेलों में बंद माफिया इस इंतजार में बैठे हैं कि कब भैया की सरकार आए और वे बाहर निकलकर फिर जनता पर अत्याचार करें।
उन्होंने विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान करने, अराजकता को बढ़ावा देने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। EVM के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरते हुए कहा कि जीतने पर EVM अच्छी लगती है, लेकिन हारने पर उसी पर सवाल उठाए जाते हैं।
डिप्टी सीएम ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा