रावतपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! जुए के अड्डे पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार
कानपुर में अवैध जुए के खिलाफ रावतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र की बंजारा गली में पुलिस टीम ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी कमलेश राय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 10 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई।
पुलिस की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📍 स्थान – बंजारा गली, रावतपुर, कानपुर
कानपुर की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सटीक अंदाज में देखने के लिए जुड़े रहें Ground Zero News के साथ।
#GroundZeroNews #KanpurNews #KanpurPolice #RawatpurPolice #KanpurCrime PoliceAction GamblingRaid कानपुर रावतपुर कानपुरपुलिस क्राइम_न्यूज