कुंडा: नगर पंचायत हीरागंज में आवास योजना में बड़ा खेल, अपात्रों को मिले सरकारी मकान, हंगामा
नगर पंचायत हीरागंज में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। जांच में दो मंजिला मकान वाले लोगों को पात्र बनाकर लाभ देने की पुष्टि हुई है। वहीं, पहली किस्त के बाद लाभार्थियों से 40 हजार रुपये वसूली के आरोप भी लगे हैं। बुधवार दोपहर 2 बजे हंगामा होने पर पुलिस को मौके पर आना पड़ा। नायब तहसीलदार ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की बात कही है।