हाजीपुर: वैशाली डीएम पुल घटना मामले को लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे
वैशाली जिले के लालगंज क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन पुल के लॉन्चर को विस्थापित करने के क्रम में आज दुर्घटना की घटना हुई। घटना में घायल श्रमिकों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। घटना की जानकारी के उपरांत जिला पदाधिकारी, वैशाली द्वारा सदर अस्पताल, हाजीपुर पहुँचकर उपचाररत घायल श्रमिकों से मुलाकात की गई और उनका हाल-चाल जाना गया।