बड़वानी पुलिस विभाग में अपराधों की विवेचना को तकनीकी रूप से सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ी पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ 81 विवेचकों को ई-विवेचना कार्य के लिए 81 टैबलेट वितरित किए गए हैं। इन टैबलेट्स की मदद से अब विवेचक घटनास्थल से ही साक्ष्यों का डिजिटल संकलन और ऑनलाइन प्रविष्टि कर सकेंगे, जिससे प्रकरणों की जांच में तेजी आएगी। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और थानों के विवेचक उपस्थित रहे। शेष विवेचकों को भी जल्द टैबलेट दिए जाएंगे। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniPolice #DigitalPolicing #BarwaniNews #MpPolice