कुशलगढ़: दो दिन में दो दलों की सदस्यता, भरत कुमार को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने
नगर पालिका चुनाव की घोषणा के साथ कुशलगढ़ में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भरत कुमार दशरथ लाल की सदस्यता को लेकर भाजपा और कांग्रेस के दावे सामने आने से मामला चर्चा में है। भाजपा नगर मंडल की ओर से भरत कुमार दशरथ लाल के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की गई। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र सेठिया सहित पार्टी पदाधिकारी